Edited By suman prajapati, Updated: 23 Mar, 2026 12:44 PM

टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस शादी के पूरे 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, जिसे लेकर उनकी फैमिली और फैंस काफी एक्साइटेड है। दिव्यांका ने बीते दिनों खुद एक इंटरव्यू में अपनी...
मुंबई. टीवी कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस शादी के पूरे 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, जिसे लेकर उनकी फैमिली और फैंस काफी एक्साइटेड है। दिव्यांका ने बीते दिनों खुद एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शॉवर होस्ट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी गोद भराई में मैरून कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसमें वह किसी दुल्हन की तरह लगी।
बालों पर गजरा और सिर पर लाल चुनरी में वह बेहद खूबसूरत लगी। इस फुल ढीली ड्रेस में दिव्यांका का बेबी बंप खुलकर नजर नहीं आया, लेकिन वह अपने दोस्तों संग इसके साथ खूबसूरत पोज देती दिखीं।

तस्वीरों में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया और दोस्तों के संग खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोस्त कपल के इस खास मौके को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के प्यार का रंग गहराता गया और फिर साल 2016 में उन्होंने शादी रचा ली। अब शादी के 10 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसे लेकर उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।